फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI interrogate to engineer in river front scam.

रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई की पूछताछ में खुलासा, रिश्तेदारों के खातों में जमा कराई गई करोड़ो की रकम

Tue, 24 Nov 2020 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Nov 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
CBI interrogate to engineer in river front scam.
- फोटो : amar ujala

रिवर फ्रंट घोटाले के आरोपी अभियंता रूप सिंह यादव ने रिमांड पर पूछताछ के दौरान सीबीआई को कई अहम जानकारियां दी हैं। इसमें कमीशन में कई सौ करोड़ लेने और कमीशन की रकम से चल अचल संपत्ति बनाने की बातें भी शामिल हैं। अभियंता व वरिष्ठ लिपिक की रिमांड अवधि मंगलवार को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


सीबीआई ने इस घोटाले के आरोपी अभियंताओं में से एक रूप सिंह यादव और वरिष्ठ लिपिक को पिछले दिनों चार दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान सीबीआई ने अभियंता से अनियमितता के साथ कमीशनखोरी की रकम को लेकर तमाम सवाल किए।
विज्ञापन


सीबीआई ने उनसे पूछा कि डेढ़ हजार करोड़ से अधिक की लागत की इस परियोजना में 90 फीसदी बजट सिर्फ 60 फीसदी काम पर खर्च कर दिया गया। बजट को चरणबद्ध तरीके से व्यय किया जाता है। किसी भी परियोजना में हर काम के लिए अलग मद निर्धारित किया जाता है। परियोजना के कार्य और व्यय पर लेखा की नजर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कदम की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाती है। ऐसे में वह लोग किस तरह मनमानी कर सके। उनकी मनमानी पर किसी तरह की आपत्ति क्यों नहीं हुई। इस अनियमितता में कमीशन कि जो बंदरबांट हुई उसमें कौन कौन शामिल था।

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में भी सामने आए थे ये तथ्य

सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि आरोपी अभियंता ने कबूला कि अभियंताओं के पास कमीशनखोरी की जो रकम आई उसे उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर निवेश कर दिया। खास तौर पर महिलाओं के नाम पर।

इसे आरोपियों ने आयकर की धाराओं की आड़ में कानूनी जामा पहनाने की कोशिश की। सूत्र बताते हैं कि पूर्व में प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में जो छानबीन की थी उसमें भी यह तथ्य सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed