फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbi interrogate gurdeep singh in illegal digging

अवैध खनन मामले में बड़े अफसरों तक पहुंची सीबीआई जांच की आंच

Fri, 26 May 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 May 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
cbi interrogate gurdeep singh in illegal digging
सीबीअाई

अवैध खनन के कारोबार में अब सीबीआई जांच की आंच सूबे के बडे़ अफसरों तक पहुंच गई है। इसी कड़ी में खनन विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव खनन गुरदीप सिंह से सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ हुई।

विज्ञापन


दरअसल, यूपी में हज़ारों करोड़ के खनन घोटाले की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई कर रही है। इसी मामले में खनन के अवैध कारोबार की जांच कर रही सीबीआई दिल्ली की एक टीम बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची। 
विज्ञापन


यहां पर प्रमुख सचिव खनन रहे गुरदीप से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की। यह पूछताछ खनन निदेशालय में हुई। करीब तीन घंटे तक गुरदीप सिंह सीबीआई के अफसरों के सवालों के जवाब देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई टीम ने खनन निदेशालय से जरूरी कागजात अपने कब्जे में ले लिया है। सीबीआई गुरदीप सिंह से पूछताछ के बाद तीन और आईएएस अफसरों को अपने रडार में लिया है। यह तीनों ही डीएम रहे हैं। इनमें दो महिला आईएएस अफसर भी भी शामिल हैं। सीबीआई इनसे भी पूछताछ करेगी।


गायत्री के सबसे करीबी अफसर थे गुरदीप सिंह
खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने गुरदीप सिंह को अपनी रडार में लिया है। गुरदीप सिंह को सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति का बेहद करीबी अफसर माना जाता है। पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed