{"_id":"5adc53344f1c1ba0098b5d93","slug":"cbi-did-not-ask-for-the-remand-of-atul-sengar-and-his-friends-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव गैंगरेप केस : CBI ने अतुल और उसके चार साथियों की दोबारा नहीं मांगी रिमांड, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव गैंगरेप केस : CBI ने अतुल और उसके चार साथियों की दोबारा नहीं मांगी रिमांड, भेजे गए जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का भाई अतुल सेंगर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर और उसके चार साथियों की दोबारा रिमांड नहीं मांगी। इसी कारण रविवार को सभी आरोपियों को उन्नाव जेल भेज दिया गया है।
उन्नाव मामले में पीड़िता के पिता की हत्या के आरोपी अतुल सेंगर व उसके चार अन्य साथियों की सीबीआई रिमांड अवधि रविवार को सुबह 10 बजे पूरी हो गई। सीबीआई को पूछताछ में काफी अहम जानकारियां मिली हैं, इसलिए माना जा रहा है कि सीबीआई ने अतुल की दोबारा रिमांड नहीं ली।
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि अतुल और उसके साथियों सोनू सिंह, शैलू सिंह, विनीत मिश्रा व बउवा से सीबीआई काफी कुछ उगलवा चुकी है। सीबीआई ने इनकी दस दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने केवल चार दिन की रिमांड मंजूर की थी। ऐसे में सभी आरोपियों को वापस जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपियों से सीबीआई की टीम अन्य सहयोगियों के नाम कुबूल नहीं करवा पाई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि अतुल के साथियों ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की घटना में शामिल होने की बात कुबूली है। इस मामले में सीबीआई विधायक कुलदीप सेंगर की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।