फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI caught broker of bank field officer taking bribe In Ghazipur, IT office superintendent arrested in Deoria

UP: CBI ने बैंक के फील्ड अफसर के दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, देवरिया में IT का ऑफिस अधीक्षक भी धरा गया

Fri, 14 Feb 2025 09:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 09:18 PM IST
सार

गाजीपुर में सीबीआई ने बैंक के फील्ड अफसर के दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इसके अलावा देवरिया में IT का ऑफिस अधीक्षक भी धरा गया। 

विज्ञापन
CBI caught broker of bank field officer taking bribe In Ghazipur, IT office superintendent arrested in Deoria
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने रिश्वत मांगने वाले फील्ड अफसर के दलाल रवींद्र कुमार को रंगे हाथों दबोच लिया। जबकि, फील्ड अफसर सुनील कुमार चौबे मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इसने मुद्रा लोन मंजूर करने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। मामला यूपी बड़ौदा बैंक की कासिमाबाद शाखा का है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने देवरिया में आयकर विभाग का कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार मौर्या को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात सीबीआई ने गाजीपुर जिले में यूपी बडौदा बैंक की कासिमाबाद शाखा के फील्ड मैनेजर सुनील कुमार चौबे के दलाल रवींद्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वह फील्ड अफसर के इशारे पर खजूरगांव निवासी विवेक गुप्ता का 1.95 लाख रुपये का मुद्रा लोन मंजूर करने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। 

विज्ञापन

रिश्वत लेते हुए दबोच लिया

विवेक ने इसकी शिकायत सीबीआई में की थी। इसके बाद लखनऊ से गई ट्रैप टीम ने रवींद्र को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। वहीं फील्ड अफसर की तलाश की जा रही है। सीबीआई ने दलाल को राजधानी लाकर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2500 रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने शुक्रवार को देवरिया में आयकर विभाग के कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार मौर्या को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दरअसल, शिकायतकर्ता ने अपने पुराने पैन कार्ड में संशोधन के लिए आवेदन किया था, लेकिन गलती से उसे नया पैन कार्ड जारी हो गया। जब उसने नया पैन कार्ड निरस्त करने को कहा तो कार्यालय अधीक्षक रिश्वत की मांग करने लगा। सीबीआई की टीम अजय कुमार को राजधानी लेकर आ रही है। उसे शनिवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed