फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI catches UP Gramin Bank branch manager red-handed while accepting bribe send him to jail peon also arrested

UP News: CBI ने यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, भेजा गया जेल; चपरासी भी गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 09:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 09:41 AM IST
सार

सीबीआई ने यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। किसान से 20 हजार रुपये की मांग की थी। टीम ने पैसे लेते समय धर लिया। मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बिचौलिये चपरासी को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
CBI catches UP Gramin Bank branch manager red-handed while accepting bribe send him to jail peon also arrested
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी में सीबीआई ने आजमगढ़ में यूपी ग्रामीण बैंक की दुर्वाषा शाखा के प्रबंधक श्रवण टंडन को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले बैंक के चपरासी विश्राम को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को रविवार को राजधानी लकनऊ स्थित रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, अहिरौला थाना क्षेत्र के ग्राम गहजी निवासी विशाल कुमार ने शिकायत की थी कि उसका किसान क्रेडिट कार्ड का 2.25 लाख रुपये का लोन यूपी ग्रामीण बैंक से स्वीकृत हुआ था। उसकी पहली किस्त खाते में डाल दी गई थी। जब वह ऋण की रकम निकालने गया तो शाखा प्रबंधक चपरासी के जरिये 25 हजार रुपये की घूस मांगने लगे। 
विज्ञापन


सीबीआई ने उसकी शिकायत के बाद आजमगढ़ टीम भेजी जिसने विशाल को एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपये शाखा प्रबंधक को देने भेजा। जैसे ही शाखा प्रबंधक ने घूस की रकम ली, सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया और चपरासी विश्राम को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed