फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbi black listed 280 NGOs of uttar pradesh.

यूपी के 280 एनजीओ को सीबीआई ने किया ब्लैक लिस्टेड, वित्तीय सहायता थमी, हड़कंच मचा

Sat, 03 Nov 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Sat, 03 Nov 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
cbi black listed 280 NGOs of uttar pradesh.

उत्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित सचल पालना गृह योजना में की जा रही भारी अनियमितताओं व गृह विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने प्रदेश के 280 एनजीओ को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव ने इन संगठनों को कोई भी वित्तीय सहायता न दिए जाने के लिए निर्देश सम्बंधित विभागों को दिया है।

विज्ञापन


इनमें गोंडा जिले की भी नौ संस्थाएं शामिल हैं। जिले के डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 280 एनजीओ को समाज कल्याण बोर्ड द्वारा 48.92 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई थी।
विज्ञापन


जिसकी अनियमितता की शिकायत पर गृह विभाग द्वारा सीबीआई से जांच करवाई जा रही है। जिसके आधार पर गोंडा के नौ एनजीओ को कोई भी वित्तीय सहायता न देने की संस्तुति सीबीआई द्वारा सम्बंधित विभागों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संस्थाएं हुई ब्लैक लिस्टेड
इन संस्थाओं में सेवालय संस्था भोपतपुर, अम्बिकेश्वर सेवा संस्थान भानपुर सरावां तरबगंज, थारू जनजाति महिला विकास समति आवास विकास गोण्डा, दीप हस्तशिल्प जमुनियाबाग पोस्ट पिलखायादेवरी, संगम विकास सेवा संस्थान पूरेगदा मोहना परसपुर, शान्ति सर्वोदय संस्थान,शान्तिकुन्ज मेवातियान गोण्डा, ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण समिति जमथरा कौड़िया बाजार, रूरल एजूकेशन डेवलपमेन्ट सोसाइटी ढोढ़ेपुर तरबगंज व श्रीभोलानाथ सेवा संस्थान किन्धौरा शामिल हैं।


सीबीआई द्वारा सभी संस्थाओं को कोई भी धनराशि न निर्गत करने तथा जो भी धनराशि निर्गत की जानी है को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट में दी गई याचिका में पारित आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा गृह विभाग से पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया गया था। जिसके क्रम में सीबीआई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed