फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Catering contractors protest against RPF in-charge

Lucknow News: आरपीएफ प्रभारी के खिलाफ कैटरिंग ठेकेदारों का प्रदर्शन

Sat, 21 Jun 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Catering contractors protest against RPF in-charge
लखनऊ। जंक्शन स्टेशन के लाइसेंसी कैटरिंग ठेकेदारों ने आरपीएफ प्रभारी पर दस हजार रुपये प्रतिमाह हर स्टॉल से मांगने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। डीआरएम व आरपीएफ कमांडेंट से इसकी शिकायत भी की। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

जंक्शन स्टेशन पर हाल ही में आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय की नियुक्ति हुई है। उन पर ऑटो चालकों से वसूली के आरोप भी लग चुके हैं। ठेकेदार अरविंद मिश्र ने आरोप लगाया कि अमित राय व उनके खास गणेश सिंह प्रति स्टॉल हर माह दस हजार रुपये न देने पर ठेका निरस्त करवाने की बात कह रहे हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल को शिकायती पत्र भेजा है। उधर, अमित राय आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल मदद एप पर ठेकेदारों के खिलाफ ओवरचार्जिंग की शिकायत आई थी, जिस पर पूछताछ की गई। इस पर ठेकेदार झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन




तीन दिन में आएगी रिपोर्ट

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र ने शिकायत की जांच के निर्देश दिए हैं। तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed