फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cashless treatment of railway employees in private hospitals becomes easier

Lucknow News: रेलकर्मियों का निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार हुआ आसान

Thu, 10 Jul 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cashless treatment of railway employees in private hospitals becomes easier
लखनऊ। रेलकर्मियों व पेंशनधारकों को निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार अब आसानी से मिल सकेगा। उन्हें रेफर होने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ई रेफरल व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे कर्मचारियों को बगैर कागजी कार्रवाई के उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इसे लागू किया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेलकर्मियों व पेंशनर्स के लिए अब ऑनलाइन व पेपरलेस ई-रेफरल प्रणाली लागू की गई है। यह पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी है। पेंशनधारकों व कर्मचारियों को यूएमआईडी कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर से बिना किसी कागजी कार्रवाई के इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस बाबत बुधवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय के सभागार में बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने की। एडीआरएम, इंडोर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित इंपैनल्ड अस्पतालों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों से कहा गया कि रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार रेलकर्मियों व पेंशनभोगियों के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैशलेस इलाज के लिए ये दस्तावेज जरूरी
कैशलेस इलाज के लिए रेलकर्मियों व पेंशनधारकों को यूएमआईडी कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर, जिस पर ओटीपी आएगा, रखना अनिवार्य होगा। इलाज के लिए सीधे किसी भी अधिकृत निजी अस्पताल जाएं। कार्ड दिखाने व ओटीपी बताने के बाद बगैर भुगतान इलाज शुरू होगा। इलाज के बाद अस्पताल रेलवे अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सूचित करेगा। रेफर के मामलों में निकटतम रेलवे अस्पताल जाएं और चिकित्सक से परामर्श लें। एचएमआईएस मोबाइल ऐप से डिजिटल रेफरल लेटर जारी किया जाएगा, जिसके बाद निजी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। इसके अलावा सभी रेफरल पैन-इंडिया मान्य हैं। उपचार संबंधित सारे दस्तावेज अब डिजिटल माध्यम से समन्वयित किए जा रहे हैं। पीजीआई में भर्ती मरीजों के लिए कैशलेस सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed