{"_id":"69fbaa2acb9043e41906a62c","slug":"cash-jewelry-and-other-valuables-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1725906-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी
Thu, 07 May 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 07 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर के गौरी स्थित वसुधा एस्टेट कानपुर रोड निवासी सुनीता देवी के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
सुनीता देवी के अनुसार, वह 27 अप्रैल को ताला बंद कर फतेहपुर जिले के जहानाबाद नोनारा गांव भतीजी की शादी में गई थीं। दो मई की रात करीब दो बजे चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, 8600 रुपये, एलसीडी और अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। तीन मई को दोपहर में पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख उन्हें इसकी सूचना दी। पीड़िता का कहना है कि मकान के ऊपरी हिस्से में किराये पर रहने वाली महिला उपनिरीक्षक प्रतिमा देवी भी उस दिन बाहर गई थीं। इसके चलते उनके कमरे का ताला भी टूटा होने के साथ सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।