फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cash crisis in Lucknow.

आरबीआई ने भेजे 200 करोड़ रुपये पर बनी रही कैश की किल्लत

Sat, 03 Dec 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Dec 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
 Cash crisis in Lucknow.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार दोपहर राजधानी को करीब 200 करोड़ रुपये की सप्लाई की। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। सैलरी और पेंशन की रकम निकालने के लिए लोग शुक्रवार को भी बैंकों में धक्के खाते रहे।

विज्ञापन


सुबह से ही कतार में लगे लोग जब काउंटर तक पहुंचे तो जवाब मिला- कैश खत्म हो गया है। इससे लोग मायूस हो गए। ज्यादातर एटीएम पहले से ही खाली थे।

एसबीआई व पीएनबी की हालत सबसे खराब रही, जहां शाम तक कतार में लगने के बावजूद 50 फीसदी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। जिन्हें कैश मिला भी, वे दो हजार रुपये के नोट को छुट्टा कराने के लिए भटकते रहे।

विज्ञापन

बड़ी मात्रा में छोटी करेंसी की सप्लाई भी जारी

 Cash crisis in Lucknow.

रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय को जितनी सप्लाई दी जा रही है कि उसे करेंसी चेस्ट में बिना किसी देरी के पहुंचाया जा रहा है।

दो दिसंबर को बैंकों को दो हजार के साथ-साथ बड़ी मात्रा में 10, 20, 50 और 100 के नोट भी सप्लाई किए गए हैं।

उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिन में इनसे मार्केट में छोटे नोटों की किल्लत कम होगी। हालांकि कैश सप्लाई बढ़ने को लेकर अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed