फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cash and jewellery stolen after breaking into house in Gudamba

Lucknow News: गुडंबा में घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen after breaking into house in Gudamba
लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर-जे निवासी देवेंद्र चंद्र वर्मा के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व लाखों के जेवर उठा ले गए। पीड़ित ने कॉलोनी के ही युवक पर चोरी की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि वह मेरठ में कार्यरत हैं। उन्होंने सेक्टर-जे जानकीपुरम स्थित अपने मकान की देखरेख की जिम्मेदारी मनोज को दे रखी है। शनिवार सुबह करीब सात बजे मनोज ने उन्हें बताया कि मकान के पहली मंजिल का दरवाजा और खिड़की का शीशा तोड़कर चोरों ने घर में चोरी की है।
विज्ञापन

वह मेरठ से जानकीपुरम पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे करीब 70 हजार रुपये, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पड़ोस की झोपड़ी में रहने वाले मोहर्रम अली ने बताया कि उन्होंने बीती रात कॉलोनी के ही शुभम को मकान की दीवार कूदकर अंदर जाते देखा था। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed