{"_id":"6829d26e042c69ac940521e0","slug":"case-registered-against-accused-who-duped-youth-of-two-lakh-in-name-of-mbbs-admission-in-russian-university-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रूस के विवि में एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ऐंठे दो लाख, आरोपी पर छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रूस के विवि में एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ऐंठे दो लाख, आरोपी पर छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप
Sun, 18 May 2025 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 May 2025 05:58 PM IST
सार
रूस के विश्वविद्यालय में एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर आरोपी ने युवक से दो लाख ऐंठे। आरोपी पर छात्रों को प्रताड़ित करने का भी आरोप है। मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी संदीप मिश्रा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। केस सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज की गई है। आरोपी ने रूस के विश्वविद्यालय में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर पीड़ित से दो लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। केस कौशांबी के सिराथू निवासी सुभाष रंजन ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सुभाष के मुताबिक, काफी समय पहले वह अपने भाई का एमबीबीएस में दाखिला विदेश के विश्वविद्यालयों में कराना चाहते थे। इस संबंध उनकी मुलाकात संदीप से हुई। बातों ही बातों में संदीप ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह भाई का दाखिला रूस के विश्वविद्यालय में करा देगा। इसके बदले उसने दो लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी में 18 पीसीएस अफसरों के तबादले, इन अधिकारियों की तैनाती में हुआ फेरबदल, देखें- पूरी सूची
विज्ञापन
ऐसे में सुभाष ने सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल में संदीप को दो लाख रुपये दिए। आरोप है कि जब सुभाष ने उससे दाखिले की स्थिति जाननी चाही तो वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी ने रकम लौटाने से मना कर दिया। ना ही दाखिला करा पाया।
दाखिले के फर्जी दस्तावेज देने का आरोप
सुभाष का आरोप है कि संदीप ने उन्हीं की तरह अन्य लोगों को दाखिले के फर्जी दस्तावेज देकर ठगा है। ठग व इसके गिरोह के लोगों ने कुछ छात्रों को रूस, कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान भेजा है। इन्हें आरोपी प्रताड़ित भी करते हैं। संदीप पर हवाला का भी आरोप है। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।