फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case open against Beni Prasad Verma.

राहुल के खास बेनी पर कसा कानून का शिकंजा

Fri, 24 Apr 2015 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Fri, 24 Apr 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
Case open against Beni Prasad Verma.

कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर शुक्ला पर बीते 21 नवंबर 2011 को हुए जानलेवा हमले के मामले में चल रही जांच एक बार फिर कोतवाली पुलिस के पास लौट आई है।

विज्ञापन


इस मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा व उनके पुत्र पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा से पूछताछ के लिए पुलिस ने नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस घटना में बेनी व उनके पुत्र समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


बताते चलें कि 22 नवंबर 2011 को राहुल गांधी की बाराबंकी शहर में जनसभा होनी थी। इसको लेकर 21 नवंबर को कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शहर के एक लॉन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पत्रकार वार्ता में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व मौजूदा प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री शिवशंकर शुक्ला पर कार्यक्रम के दौरान ही मारपीट करने के साथ ही जानलेवा हमला किया गया था।

विवेचक ने अभी तक नहीं लिए बेनी के बयान

Case open against Beni Prasad Verma.

जिसके बाद हमलावरों के चुंगल से छूटने के बाद शिवशंकर शुक्ला ने 22 नवंबर 2011 को ही मुकदमा अपराध संख्या 2796/11 के तहत तत्कालीन केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा व उनके पुत्र प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307/147/148/504 समेत कई अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज करवाया था। जिसके बाद से इस मामले में अभी तक पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच पड़ताल कर रही थी।

कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा व उनके पुत्र राकेश वर्मा पर दर्ज मुकदमे की विवेचना अभी तक क्राइम ब्रांच के पास थी।

वारदात के करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी क्राइम ब्रांच में विवेचक ने सिर्फ पीड़ित पक्ष व उसके द्वारा पेश किए गए गवाहों के ही बयान दर्ज किए है। लेकिन अभी तक बेनी व उनके पुत्र के बयान नहीं लिए गए। इस बीच एसपी अब्दुल हमीद ने ऐसे मामलों की समीक्षा की थी जो लंबे समय से लंबित चल रहे हैं जिसमें यह भी मामला निकला है।

जिसके बाद एसपी ने अब एक बार फिर इस मामले की विवेचना कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। जिसमें अब पुलिस बेनी व राकेश से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

आठ अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Case open against Beni Prasad Verma.

मामले पर शहर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पूर्व  केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा व उनके पुत्र प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा समेत 8 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज है।

इस मामले में नामजद बेनी प्रसाद वर्मा व राकेश वर्मा से पूछताछ की जानी है जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed