{"_id":"64dec276ac7dc3706a014e33","slug":"case-on-three-including-bhojpuri-singer-nisha-pandey-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी गायिका निशा पांडेय सहित तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी गायिका निशा पांडेय सहित तीन पर केस
Fri, 18 Aug 2023 06:29 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:29 AM IST
सार
इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। इस पर काफी अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भोजपुरी गायिका निशा पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुरी गायिका निशा पांडेय व उनके दो सहयोगियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि निशा पांडेय ने अपने कुछ साथियों की मदद से उनकी अश्लील फोटो वायरल की हैं।
इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने थाने में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले भोजपुरी गायिका निशा पांडे अपने साथियों अनुराग सिंह और रीना द्विवेदी के साथ मिल कर सोशल मीडिया से उनकी कुछ तस्वीरें लीं। इसके बाद इन्हें एडिट कर अश्लील बनाया और उनके परिवारीजनों को भेज दीं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। इस पर काफी अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं।