फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on three in murder of policeman appointed in cbcid

सीबीसीआईडी में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या में तीन पर केस

Mon, 10 May 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
case on three in murder of policeman appointed in cbcid
लखनऊ। सीबीसीआईडी में तैनात पुलिसकर्मी धर्मेंद्र मिश्रा का अगस्त साल 2018 में मल्हौर स्टेशन के पास शव मिला था। पुलिस वालों की तरफ से इसको दुर्घटना बताया गया था। इधर धर्मेंद्र मिश्रा की मां सुशील मिश्रा की मां का आरोप है कि धर्मेंद्र को उसकी पत्नी समेत सुसराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंका गया था। यही नहीं, सुशीला ने विभूतिखंड थाने में ससुर धर्मेंद्र शुक्ला, पत्नी शिल्पी मिश्रा और साले रोहित शुक्ला के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर की जांच करने के बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, सुशीला मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक, पीड़िता का बेटा सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात था। इसीलिए लखनऊ में ही साल 2006 में धर्मेंद्र मिश्रा की शादी गोमतीनगर निवासी शिल्पी से की गई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक था। इसके बाद शिल्पी और शिल्पी के परिवार वाले धर्मेंद्र को दहेज के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे थे। इसको लेकर वह काफी तनाव में रहने लगा था। इस मामले को लेकर धर्मेंद्र ने सुशीला से भी बताया था।
विज्ञापन

सुशीला का आरोप है कि अगस्त साल 2018 में धर्मेंद्र ने मां को फोन कर बताया था कि शिल्पी व उसके परिवार वाले उसको मार देंगे। इसके बाद सुशीला तुरंत उससे मिलने पुलिस लाइन पहुंच गई। कुछ देर बाद शिल्पी और उसके परिवार वाले आ गए और लड़ने लगे। इसके बाद धर्मेंद्र को लेकर चले गए। फिर धर्मेंद्र का फोन बंद आने लगा। देर रात सुशीला को फोन आया कि धर्मेंद्र का शव रेल ट्रैक पर मिला है। सुशीला का आरोप है कि शव को देखने से पता चलता था कि हत्या को दुर्घटना का रूप दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed