{"_id":"5f9b1b028ebc3e9bf96c58ad","slug":"case-on-shine-city-and-mashayar-group-lucknow-news-lko5476818131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाइन सिटी व मशायर ग्रुप पर ठगी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाइन सिटी व मशायर ग्रुप पर ठगी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर थाने में दो भवन निर्माता कंपनियों शाइन सिटी व मशायर ग्रुप के खिलाफ 23 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार सिंह केमुताबिक, मड़ियांव हिमसिटी निवासी मनीष सिंह ने पांच साल पहले शाइन सिटी में प्लॉट बुक कराया था। उन्होंने कई किस्तों में करीब 9.5 लाख रुपये दिये थे। इसके बाद भी उन्हें प्लॉट नहीं मिला। इसी तरह अलीगंज निवासी आरती सूरी ने भी शाइन सिटी की स्कीम में करीब साढ़े 11 लाख रुपये जमा किए थे।
पुलिस के मुताबिक, मनीष और आरती की शिकायत पर राशिद नसीम, आसिफ नसीम, संदीप पांडेय, अभिषेक ठाकुर, आफताब आलम और अकरम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं मोहनलालगंज के रहने वाले संजय गौतम ने मशायर ग्रुप के रतन चंद्र द्विवेदी, जैनुद्दीन अंसारी और धर्मेंद्र प्रजापति के खिलाफ ढाई लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने कंपनी में निवेश करने पर दोगुना से अधिक लाभ देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।