फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on girlfriend in suicide

युवक को खुदखुशी के उकसाने के लिए प्रेमिका पर केस

Wed, 06 Jan 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
case on girlfriend in suicide
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में रहने वाली सुमन सैनी के बेटे अंश सैनी ने 6 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। वहीं अंश की मां सुमन का कहना है की उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की बल्कि अंश की प्रेमिका रोजी ने उसको आत्महत्या के लिए उकसाया है। इसके लिए रविवार को सुमन सैनी ने कृष्णानगर थाने में प्रेमिका रोजी और उसकी बहन रूबी के खिलाफ उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृष्णानगर थाना प्रभारी के मुताबिक, तहरीर मिली है। प्रेमिका रोजी और उसकी बहन रूबी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अंश ने रोजी से भागकर शादी की थी। इसके बाद से वह उसी के साथ रहता था। कभी-कभी अपने घर आता था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। वहीं अंश की मां का कहना है कि 6 दिसंबर को अंश दोपहर करीब तीन बजे घर आया था। इस दौरान वह एकदम ठीक था और खुश था। इसके बाद वह प्रेमिका के पास चला गया। इसके कुछ देर बाद ही अंश की बहन ने फोन कर सूचना दी कि अंश ने आत्महत्या कर ली है। सुमन का कहना है कि अंश ने आत्महत्या नहीं की है। सुमन का आरोप है की अंश को आत्महत्या के लिए प्रेमिका रोजी और रूबी ने उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed