फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of gang-rape of student: The accused reached the house with a placard of surrender due to fear of encounter, the police had reached the house with a bulldozer

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला: एनकाउंटर की डर से आत्मसमर्पण की तख्ती लेकर पहुंचा आरोपी, पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची थी घर

Sun, 03 Apr 2022 07:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Apr 2022 07:55 PM IST
सार

एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी के घर शनिवार शाम कोतवाली पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई। असर इसका ऐसा रहा कि रविवार की सुबह आरोपी खुद परिवार वालों के साथ आत्मसमर्पण करने की तख्ती लेकर कोतवाली पहुंच गया, और बोला साहब मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो।

विज्ञापन
Case of gang-rape of student: The accused reached the house with a placard of surrender due to fear of encounter, the police had reached the house with a bulldozer
एनकाउंटर की डर से आत्मसमर्पण की तख्ती लेकर थाने पहुंचा दूसरा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के बुलडोजर का डर अपराधियों पर भारी पड़ने लगा है। बुलडोजर के डर से अपराधी अब सीधे थानों में पहुंचकर सरेंडर करने पर मजबूर कर रहा है। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी के घर शनिवार शाम कोतवाली पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को आरोपी के सरेंडर न करने पर घर को खंडहर करने की चेतावनी दी। असर इसका ऐसा रहा कि रविवार की सुबह आरोपी खुद परिवार वालों के साथ आत्मसमर्पण करने की तख्ती लेकर कोतवाली पहुंच गया, और बोला साहब मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो। पहले शनिवार की देर रात चौपाल सागर के पास मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीया छात्रा बीती 9 फरवरी को ई-रिक्शा से स्कूल से लौट रही थी। तभी ई-रिक्शा चालक उसे एक गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां उसने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया। इसके बाद सभी ने दुष्कर्म किया था। मामले में छात्रा की मां ने कोतवाली नगर में राजा निवासी बुधईपुरवा और उसके तीन साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई तो हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 25 हजार के इनामी एक आरोपी राजा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस बुलडोजर लेकर दूसरे 25 हजार के इनामी आरोपी इजराइल के घर बुधई पुरवा पहुंच गई। आरोपी तो नहीं मिला, मगर पुलिस ने घर वालों को आरोपी के सरेंडर न करने पर घर खंडहर कर देने की चेतावनी दी। जिसके डर से आरोपी इसराइल अपने परिवार वालों के साथ रविवार की सुबह तख्ती लेकर कोतवाली पहुंच गया और बोला साहब मै आत्मसर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो। जबकि शनिवार की देर रात गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चौपाल सागर के पास मुठभेड़ में एक अन्य 25 हजार के इनामी आरोपी रिजवान निवासी बुधई पुरवा की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी रिजवान ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से रिजवान घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed