फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of embezzlement of Rs 38 lakh on former senior sales executive of car showroom

Lucknow News: कार शोरूम के पूर्व वरिष्ठ बिक्री कार्यकारी पर 38 लाख के गबन का केस

Mon, 20 Jan 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case of embezzlement of Rs 38 lakh on former senior sales executive of car showroom
कार शोरूम के पूर्व वरिष्ठ बिक्री कार्यकारी पर 38 लाख के गबन का केस
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित गोल्डरश सेल्स सर्विसेज शोरूम के पूर्व वरिष्ठ बिक्री कार्यकारी रवि चौरसिया के खिलाफ 38 लाख के गबन की एफआईआर हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई हजरतगंज स्थित शोरूम के मुख्य शाखा में तैनात वरिष्ठ अधिकारी मुनेंद्र सिंह की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी मुनेंद्र के मुताबिक शोरूम की एक शाखा इंदिरानगर के गोपाल प्लाजा में है। इसमें वरिष्ठ बिक्री कार्यकारी रवि चौरसिया तैनात थे। 15 दिसंबर 2024 को शाखा में 38 लाख के गबन की जानकारी हुई। उसी दिन रवि ने कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस्तीफा भेज दिया। जांच में पता चला कि रवि, कैशियर और व उनकी टीम भी गबन में शामिल थी। जांच कराने पर सामने आया कि आरोपी रवि ने ग्राहकों से कार बुकिंग व अन्य मदों में रकम ले ली। फिर यह रकम डिलीवरी ले चुके परिचित ग्राहक के खाते में ट्रांसफर कर दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ढाई साल से घपला कर रहा था। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed