फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of disproportionate assets filed against the accountant of Noida, know how much is the property

नोएडा के लेखपाल के खिलाफ आय से अधिक संपति का केस दर्ज, जानिए कितनी है संपति

Mon, 14 Jun 2021 09:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Jun 2021 09:47 AM IST
सार

विजिलेंस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया है कि अतर सिंह ने निर्धारित की गई अवधि में अपनी आय से तीन गुना से अधिक संपति अर्जित की।

विज्ञापन
Case of disproportionate assets filed against the accountant of Noida, know how much is the property
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नोएडा के दादरी तहसील के एक लेखपाल के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया है। लेखपाल का नाम अतर सिंह यादव है वह मूल रुप से बुलंदशहर का रहने वाला है।

विज्ञापन


विजिलेंस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया है कि अतर सिंह ने निर्धारित की गई अवधि में अपनी आय से तीन गुना से अधिक संपति अर्जित की। विजिलेंस ने अतर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस के सूत्रों ने बताया कि अतर सिंह की संपति की जांच के लिए जो अवधि तय की गई थी उसमें अतर सिंह की सभी स्रोतों से कुल आय 5168947 रुपये थी। वहीं इस अवधि में अतर सिंह ने जो संपति अर्जित की उसका मूल्य 1 करोड़ 71 लाख 89530 रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल की आय से अधिक संपति की जांच विजिलेंस को अप्रैल 2019 में सौंपी गई थी। इसी साल के शुरुआत में विजिलेंस ने अपनी जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंपी थी और अतर सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की अनुमति मांगी थी। 20 अप्रैल को शासन ने मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed