फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of culpable homicide against two friends in case of death of a youth

Lucknow News: युवक की मौत मामले में दो दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का केस

Sun, 13 Apr 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against two friends in case of death of a youth
युवक की मौत मामले में दो दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का केस
लखनऊ। सीतापुर के थानगांव लालपुर निवासी नागेंद्र की मौत के मामले में उनकी पत्नी रामकिशोरी ने कोर्ट के आदेश पर जानकीपुरम थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप साथ में काम करने वाले दो दोस्तों दुर्जन और राजकुमार पर लगा है।
विज्ञापन


रामकिशोरी के मुताबिक पति ने गांव के दुर्जन व राजकुमार के साथ मिलकर मड़ियांव में अनीस के मकान में मजदूरी की थी। नागेंद्र को 50 हजार रुपये मजदूरी मिली थी। दोनों उनसे उधार मांग रहे थे। गांव में कर्जा अधिक होने के चलते पति ने मना कर दिया था। इससे चिढ़कर दोनों ने झगड़ा किया और धमकी दी थी। 10 फरवरी 2023 को रामकिशोरी को पति के घायल होने की सूचना मिली थी। 13 जुलाई 2023 को नागेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि घटना को लेकर दोनों ने कोई सूचना नहीं दी। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed