UP News: एएसपी की पत्नी के सुसाइड का मामला, घटना से पहले का सनसनीखेज वीडियो आया सामने; देखकर उड़े सभी के होश
लखनऊ में एएसपी की पत्नी के सुसाइड मामले में घटना से पहले का सनसनीखेज वीडियो सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि नितेश पहले तकिए फिर हाथ से अपने दिव्यांग बेटे का गला घोंटने की कोशिश करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह के सुसाइड से पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि नितेश पहले तकिए से अपने दिव्यांग बेटे का मुंह दबाने की कोशिश करती है। फिर हाथ से गला दबाने की कोशिश की। यह पूरी घटना कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि यह सब कृत्य मुकेश प्रताप सिंह अपने मोबाइल पर देख रहे थे। उन्होंने घर पर लगे सीसीटीवी का एक्सेस मोबाइल पर ले रखा था। इसी वीडियो को लेकर उनका पत्नी नितेश से झगड़ा हुआ था। यह वीडियो 29 जुलाई का बताया जा रहा है। बेटे के दिव्यांग होने पर नितेश डिप्रेशन में रहती थी।
घरवालों ने बताया कि नितेश का मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज भी चल रहा था। उनका हरकतों और स्थिति पर नजर रखने के लिए मुकेश ने घर पर सीसीटीवी लगवाया था। हालांकि नितेश के भाई ने एएसपी जीजा मुकेश पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उन पर किसी दूसरी महिला से संबंध होने के आरोप लगाए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.