फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case in fraud

सॉफ्टवेयर कंपनी पर एप्लीकेशन बनाने के नाम पर ठगी का केस

Thu, 07 Jan 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
case in fraud
लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली में यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से मेसर्स डिजीट्रॉनिक्स इन्फोसिस कंपनी पर ठगी का केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि कॉरपोरेशन ने निजी कंपनी को वेब आधारित एप्लीकेशन बनाने का काम दिया था। कंपनी ने एप्लीकेशन तो बनाई नहीं, फर्जी कागजात व हस्ताक्षर से अपने काम को संतोषजनक घोषित कर एनओसी भी जारी कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मेसर्स डिजीट्रॉनिक्स का ऑफिस इंदिरानगर के भूतनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स में है। कंपनी के प्रोपराइटर खुर्रमनगर निवासी अमित मिश्रा हैं। अशोक मार्ग स्थित यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्राधिकृत अधिकारी ने बताया कि मेसर्स डिजीट्रॉनिक्स को वेब आधारित एप्लीकेशन बनाने के लिए 1473015 रुपये का काम दिया था। कंपनी ने सॉफ्टवेयर बनाने का काम नहीं किया और रुपये हड़प लिए। यही नहीं, अपने काम को संतोषजनक बताते हुए फर्जी प्रमाणपत्र भी बनवा लिया। कॉरपोरेशन के अधिकारियों को पता चला कि काम किए बगैर निजी कंपनी ने एनओसी ले ली तो जांच कराई गई। जांच में एनओसी का फर्जीवाड़ा खुला और मंगलवार को मेसर्स डिजीट्रॉनिक्स कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मामले की विवेचना विवेचना उपनिरीक्षक रामनिवास को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed