{"_id":"5bee7e59bdec22693f5f6db4","slug":"case-filed-for-using-inappropriate-language-on-yogi-and-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी और संघ के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, 1 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी और संघ के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, 1 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत व सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संबंध में फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के गौरव गुप्ता ने राणा सुलतान जावेद, जीशान जावेद, हारून खां, शफीक खान और किंग खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। इन सभी पर मुख्यमंत्री और आरएसएस के संबंध में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना में सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि ऐसी किसी भी अमर्यादित टिप्पणी और घटना को लेकर पुलिस सतर्क है और ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बीते 14 नवंबर को फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में हरी झंडी दिखाते हुए फोटो पोस्ट कर उनके तथा संघ के संबंध में अभद्र टिप्पणियां की गयी थीं।