{"_id":"654cebd3f910bc11f406ba89","slug":"case-filed-for-using-brand-s-name-in-barabanki-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: त्रिवेणी ब्रांड के नाम पर अलमारी बनाने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज, प्रबंधक ने कराई FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: त्रिवेणी ब्रांड के नाम पर अलमारी बनाने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज, प्रबंधक ने कराई FIR
Thu, 09 Nov 2023 08:02 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Nov 2023 08:02 PM IST
सार
त्रिवेणी अलमारी के प्रबंधक ने ब्रांड के नाम से अलमारी बनाकर बेचने के मामले में तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंचा पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया में त्रिवेणी अलमीरा ब्रांड के नाम से अलमारी बनाकर बाजार में बेचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना व कॉपीराइट व ट्रेड मार्क एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कंपनी के प्रबंधक ने ब्रांड के नाम का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपी पक्ष का कहना है कि उन्होंने अपने व्यवसाय का पंजीकरण कराया है और ब्रांड का नाम बदला हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
त्रिवेणी हाउसहोल्ड आइटम्स मैन्युफैक्चर्स लिमिटेड इंदिरा नगर लखनऊ के प्रबंधक प्रयागराज जिले के नैनीगांव निवासी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से शिकायत कर बताया कि उनकी कंपनी त्रिवेणी अलमीरा के नाम से अलमारी बनाती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी ने अयोध्या में कैबिनेट बैठक कर रचा इतिहास, राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखकर खुश नजर आए, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा नेता आशुतोष टंडन का निधन: भारी मन से सीएम योगी ने अपने पूर्व सहयोगी को दी अंतिम विदाई, तस्वीरें
आरोप लगाया कि गदिया में जितेंद्र कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा व गोलहईपुर जिला अंबेडकरनगर निवासी दिलीप दुबे द्वारा मेसर्स सेजल इंडस्ट्रीज के नाम से एक फैक्टरी में खोलकर त्रिवेणी अलमीरा के नाम से टैग लगाकर अलमारी का निर्माण कर बेच रहे हैं। इससे कंपनी की काफी बदनामी हो रही है। यह भी बताया कि नकली व घटिया किस्म की अलमारी बनाकर बेचने से कंपनी के पोर्टल पर ग्राहकों की शिकायतें आ रही हैं।
शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहीं, गदिया के जितेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि उनकी कंपनी त्रिवेणी फाइव जी के नाम से अलमारी बनाती है। इसका पंजीकरण कराया है। आरोप लगाने वाली कंपनी के लोग यहां आकर चेक कर गए हैं। आरोप बेबुनियाद हैं।