{"_id":"58aaf3d84f1c1b0853b232d1","slug":"case-filed-for-making-fake-account-of-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का फर्जी अकाउंट बनाना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का फर्जी अकाउंट बनाना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर वोटरों को भ्रमित करने की एफआईआर रविवार रात दर्ज गौतमपल्ली थाने में कराई गई। फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने वाले का पता नहीं चल सका है। गौतमपल्ली पुलिस और साइबर सेल छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बसपा के कार्यालय प्रभारी रामअवतार मित्तल ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे उनके परिचितों ने मायावती के नाम से बने फर्जी ट्विटर अकाउंट से किए जा रहे भ्रामक ट्वीट के बारे में बताया इसमें मायावती की तरफ से लिखा गया है कि यूपी के मतदाताओं से अनुरोध है कि वह बसपा को वोट न देकर भाजपा को वोट दें।
विज्ञापन
मेरी पार्टी तो चुनाव में हार ही गई है। ट्वीट देखने के बाद मित्तल ने गौतमपल्ली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तत्काल फर्जी अकाउंट बंद कराया। ट्वीट कब का है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। मित्तल ने इसे विरोधी पार्टियों की साजिश बताया है।
विज्ञापन