{"_id":"5cb8ad38bdec221412320ca2","slug":"case-filed-for-doing-objectionable-comment-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज
Thu, 18 Apr 2019 10:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अलीगंज थाना में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति फेसबुक पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने के आरोप में म्यूजिक सेंटर संचालक चंद्रशेखर वैश्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि गल्ला मंडी चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक नेपाल सिंह की तरफ से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और साइबर एक्ट की धारा में शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को चुनाव हेल्पलाइन नंबर पर चंद्रशेखर वैश्य की शिकायत मिली थी। जांच करने पर पता चला कि चंद्रशेखर वैश्य डालीगंज के लाहौरगंज का रहने वाला है और त्रिवेणीनगर में शेखर म्यूजिक सेंटर नाम से दुकान करता है।
विज्ञापन
उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर राहुल गांधी की फोटो लगी भारतीय करेंसी का चित्र पोस्ट किया है। उक्त पोस्ट में कांग्रेस पार्टी का चुनाव निशान हाथ का पंजा के साथ ही अभद्र कमेंट किए गए हैं। शिकायत में मामला सही पाए जाने पर चंद्रशेखर वैश्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।