{"_id":"619dde3ac9b5610a00270ae3","slug":"case-filed-against-waseem-rizvi-on-complain-of-kalbe-javvad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज, कल्बे जव्वाद ने चौक कोतवाली में दी थी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज, कल्बे जव्वाद ने चौक कोतवाली में दी थी तहरीर
Wed, 24 Nov 2021 05:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Nov 2021 05:52 PM IST
सार
मौलाना कल्बे जव्वाद की तहरीर पर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ लखनऊ के चौक में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौलाना कल्बे जव्वाद की तहरीर पर चौक कोतवाली में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने 16 नवंबर को चौक कोतवाली में वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि वसीम रिजवी ने मोहम्मद साहब पर पुस्तक लिखकर उनका अपमान करने की कोशिश की है। ‘मोहम्मद’ नामक इस पुस्तक में वसीम रिजवी ने ऐसी बातें लिखी हैं जो अभद्र और ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
वसीम ने मुसलमानों की भावना भड़काकर देश में अशांति फैलाने की कोशिश की है। इस हरकत से दुनियाभर का मुस्लिम समुदाय आहत हुआ है। एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि मामले में वसीम रिजवी निवासी कश्मीरी मोहल्ला, थाना सआदतगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन