{"_id":"640cc725c378c755460d8544","slug":"case-filed-against-two-for-molesting-cattle-raebareli-news-c-13-1-123318-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चौपाई से छेड़छाड़ पर दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चौपाई से छेड़छाड़ पर दो के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 11 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से श्रीरामचरित मानस पर की गई टिप्पणी को लेकर अभी बवाल थमा भी नहीं था कि अब जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में चौपाइयों में छेड़छाड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सनातन धर्मावलंबी व ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस भी हरकत में आई। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धर्म और जातीय भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
लोगों का कहना है कि रामचरितमानस की चौपाई को बदलने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। सनातन धर्म ग्रंथ का अपमान है। मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि कोतवाली में तैनात दरोगा आयुष वत्स की तहरीर पर धार्मिक व जातीय भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया है।