फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against two for making objectionable post viral in Gonda.

Gonda: आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने को लेकर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 06:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , नवाबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी , नवाबगंज (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Apr 2024 06:51 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर जनता की भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट वायरल करने को लेकर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against two for making objectionable post viral in Gonda.
सोशल मीडिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर राम मंदिर की फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी आनंद ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि शाहपुर गांव निवासी मोहम्मद अनीस आलम ने अपने फेसबुक तथा इंस्टाग्राम आईडी पर भगवान राम के मंदिर की फोटो लगाकर आपत्तिजनक बात लिखकर पोस्ट वायरल किया है।

विज्ञापन


इसी पोस्ट को सीतापुर जिला निवासी शिवम प्रताप ने भी अपने फेसबुक पर लगाकर वायरल किया है। दोनों लोगों ने समाज में आपसी द्वेष फैलाने तथा हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत से पोस्ट वायरल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कुछ लोगों ने मोहम्मद अनीस आलम से इस पोस्ट को डिलिट करने के लिए कहा तो वह उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed