फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against thirteen businessmen for violation of lockdown in lucknow

लखनऊः लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 13 व्यापारियों पर केस दर्ज

Fri, 24 Apr 2020 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Apr 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
case filed against thirteen businessmen for violation of lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ मेें हसनगंज पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 13 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई हसनगंज पुलिस ने डालीगंज इलाके के दुकानदारों पर की है।
विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक गुरुवार को जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा ने डालीगंज सहित कई बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान डालीगंज क्षेत्र की दुकानों पर काफी भीड़ लगी थी।
विज्ञापन


वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। इसे देखने के बाद जेसीपी नवीन अरोरा ने इंस्पेक्टर हसनगंज अमरनाथ वर्मा को सभी दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ मुकदमा

एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक एसआई नजर इमाम की तहरीर पर मोहम्मद इस्माइल, तबरेज खान, अजय गुप्ता, सुमित जायसवाल, गौरव शर्मा, सुशील कुमार गुप्ता, रमाशंकर, मनोज कुमार राठौर, इशु गुप्ता, संदीप कुमार साहू, संजय साहू और अमन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

55 वाहनों का चालान
राजधानी में गुरुवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के आठ केस दर्ज किए गए। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि मुकदमों के अलावा पुलिस ने बेवजह अपने वाहन से घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। ऐसे 55 वाहनों का चालान किया गया है, जबकि पांच वाहन सीज किए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed