{"_id":"67e06e0449e610c85906b174","slug":"case-filed-against-the-accused-for-inciting-three-minor-brothers-to-commit-suicide-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1127782-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाबालिग तीन भाइयों को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोपी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाबालिग तीन भाइयों को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोपी पर केस
Mon, 24 Mar 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग तीन भाइयों को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोपी पर केस
लखनऊ। गौतमपल्ली में शुक्रवार को नाबालिग तीन भाइयों के आत्मदाह के प्रयास के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। अज्ञात पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस को बच्चों के पास से चाकू और एक पेट्रोल से भरी बोतल मिली थी।
बंदरिया बाग चौकी प्रभारी आदित्य सिंह के मुताबिक तीनों ने बताया था कि मां की मौत के बाद पिता, जो सरकारी शिक्षक हैं वह उनका ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में वह नानी के घर पर रहते हैं। पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। बोतल के बारे में पूछने पर बच्चों ने बताया कि रास्ते में एक युवक मिला था। उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर दिया था। आरोपी ने कहा था कि आत्मदाह करने पर सुनवाई जल्द होगी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार अम्बष्ट के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।