फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against supervisor and contractor in case of electrocution death

Lucknow News: करंट से मौत के मामले में सुपरवाइजर, ठेकेदार पर केस

Tue, 11 Nov 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against supervisor and contractor in case of electrocution death
मोहनलालगंज। क्षेत्र में करंट से शाहजहांपुर के सदर बाजार निवासी टेक्नीशियन अरुण कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने सुपरवाइजर व ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अरुण के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक अरुण स्ट्रीट लाइटें लगाने का ठेके लेने वाली फर्म डेवलपमेंट एंड बल्क सर्विसेज में टेक्नीशियन थे। चार अक्तूबर को वह फर्म के सुपरवाइजर फखरुद्दीन व ठेकेदार संजीव कुमार के साथ जैतीखेड़ा में स्ट्रीट लाइट लगाने गए थे। पिता का कहना है कि जहां काम हो रहा था वहां से 11 हजार केवी की लाइन गुजर रही थी। आरोप है कि दोनों ने शटडाउन लेने का झूठ बोला। काम के दौरान एल्युमिनियम की सीढ़ी बिजली की लाइन में छूने से अरुण करंट के चपेट में आ गए थे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed