{"_id":"65df621954e67416cb033321","slug":"case-filed-against-sub-inspector-in-mahoba-case-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP news : महोबा कांड में निरीक्षक के बाद उपनिरीक्षक के खिलाफ भी केस दर्ज, संपत्ति की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP news : महोबा कांड में निरीक्षक के बाद उपनिरीक्षक के खिलाफ भी केस दर्ज, संपत्ति की हो रही जांच
Thu, 29 Feb 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:03 AM IST
सार
महोबा कांड में निरीक्षक के बाद उप निरीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कारोबारी की मौत के बाद जिले में तैनात रहे अफसरों की संपत्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा कांड के दौरान जिले में तैनात रहे उप निरीक्षक अच्छेलाल के खिलाफ बांदा के एंटी करप्शन थाने में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद शासन के निर्देश पर जिले में तैनात रहे पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इस प्रकरण में बीती 10 फरवरी को जिले में तैनात रहे निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज हुआ था। जांच में उनकी वैध आय से 1.80 करोड़ रुपये की संपत्ति अधिक मिली थी।
विज्ञापन
बांदा के एंटी करप्शन थाने में दर्ज मुकदमे में दी गयी जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक अच्छे लाल ने अपनी आय के समस्त वैध स्रोतों से 58.97 लाख रुपये की आय अर्जित की थी, जबकि उन्होंने चल-अचल संपत्तियों को अर्जित करने और भरण पोषण पर 80.32 लाख रुपये व्यय किए।
विज्ञापन
इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से 21.34 लाख रुपये अधिक अर्जित किए। जब उनसे इस बारे मे जवाब-तलब किया गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद शासन के निर्देश पर एंटी करप्शन ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।