सोनिया, बुखारी के खिलाफ परिवाद दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म के नाम पर आरक्षण का आश्वासन देकर मुस्लिमों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करवाने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।
इस मामले में दो मई को सुनवाई होगी। प्रभारी सीजेएम रविकांत ने कहा कि पहले यह तय किया जाएगा कि यह मामला सुनने योग्य है या नहीं।
राजधानी निवासी परविंदर सिंह ने परिवाद दायर कर कोर्ट को बताया कि सोनिया गांधी ने एक अप्रैल को जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कराई।
शाही इमाम ने 4 अप्रैल को मुस्लिम मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
इस तरह मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया और धर्म व समुदाय के आधार पर भेदभाव फैलाया गया।
परिवाद के मुताबिक बुखारी के प्रवक्ता राहत चौधरी का कहना है कि सोनिया गांधी ने आश्वासन दिया है कि सत्ता में आने के बाद मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण और आतंकवादी मामलों में फंसे मुस्लिमों की रिहाई की जाएगी।