सीएम आदित्यनाथ की तुलना दाऊद से करने पर शिरीष कुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की तुलना अन्तर्राष्ट्रीय अपराधी दाऊद इब्राहीम से करने व उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
यह केस रामजन्म भूमि अयोध्या ठाकुरद्वारा मंदिर ट्रस्ट सीता रसोई रामकोट के सचिव अमित कुमार तिवारी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
पुलिस को ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी तहरीर के साथ दिया गया है। इसमें सीबीआई के अलावा आरबीआई को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
शिरीष ने ये किया था ट्वीट
शिरीष ने अपने ट्वीट में लिखा था कि एक गुंडे को शासन देने के बाद ये उम्मीद करना कि अब वो दंगे नहीं कराएगा, ये ठीक उसी तरह है जैसे एक बलात्कारी को बलात्कार करने की अनुमति देकर ये उम्मीद करना कि वो अब बलात्कार नहीं करेगा।
वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी लिखा कि एक गुंडे को अगर शासन दिया जा सकता है तो दाऊद को सीबीआई डायरेक्टर और विजय माल्या को आरबीआई का गर्वनर भी नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि, हंगामा मचने पर उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।