{"_id":"5b72747842c7925d04514417","slug":"case-filed-against-retired-officers-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाखों पुराने नोट बदलवाने की फिराक में थे रिटायर्ड अफसर, साथी दबोचा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों पुराने नोट बदलवाने की फिराक में थे रिटायर्ड अफसर, साथी दबोचा, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
पुराने नोटों संग पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड इंजीनियर व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का सेवानिवृत्त अफसर 32 लाख रुपये के पुराने नोट बदलवाने की फिराक में थे। लखनऊ में मड़ियांव पुलिस ने रविवार रात आईआईएम तिराहा स्थित संस्था रामचंद्र मिशन के गेट के पास से इनके साथी को दबोचकर रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, दोनों रिटायर्ड अफसरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ आईआईएम तिराहे के पास गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच एक व्यक्ति रामचंद्र मिशन के गेट के पास संदिग्ध हालात में घूमता दिखा। उसके झोले से 1000 और 500 के पुराने नोटों की 23 गड्डियां बरामद हुईं। पकड़ा गया युवक जानकीपुरम विस्तार का उपेन्द्र नाथ पांडेय है। वह मूलरूप से महाराजगंज के घुघली का रहने वाला है। उसने खुद को रामचंद्र मिशन का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन
1000 की नौ, 500 की 14 गड्डियां मिलीं
उपेन्द्र ने कुबूला कि पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड इंजीनियर व रामचंद्र मिशन के मैनेजर एके सक्सेना और आश्रम में रहने वाले आईओसी के सेवानिवृत्त अधिकारी विश्वम्भर नाथ मिश्रा ने उसे ये नोट दिए थे। रकम देने के बाद उससे कहा कि गेट नंबर एक से बाहर रोड से तिराहे की तरफ चलो, हम आ रहे हैं।
उपेंद्र का कहना है कि उसे नहीं पता था कि झोले में पुराने नोट हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों रिटायर्ड अधिकारियों ने गड्डियां शातिराना अंदाज में बनाई थीं। 1000 के नोटों की नौ और 500 के नोटों की 14 गड्डियां थीं। दोनों गड्डियों में दो-दो सौ नोट थे। पुलिस दोनों रिटायर्ड अफसरों की तलाश कर रही है।
उपेंद्र का कहना है कि उसे नहीं पता था कि झोले में पुराने नोट हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों रिटायर्ड अधिकारियों ने गड्डियां शातिराना अंदाज में बनाई थीं। 1000 के नोटों की नौ और 500 के नोटों की 14 गड्डियां थीं। दोनों गड्डियों में दो-दो सौ नोट थे। पुलिस दोनों रिटायर्ड अफसरों की तलाश कर रही है।