मार्क जुकरबर्ग सहित फेसबुक के बड़े अफसरों के खिलाफ केस दर्ज, राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है। स्थानीय अधिवक्ता ओमकार ने परिवाद दायर कर बताया कि मोका मीडिया की निदेशक एडवर्ड्स एक एप्लीकेशन चलाती हैं।
इसमें राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ सत्यमेव जयते स्लोगन का प्रयोग अवैध रूप से किया जाता है। आरोप में कहा गया कि कुछ लोग इस एप्लीकेशन के जरिये ऐसे पत्र भेजते हैं जिसमें दावा किया जाता है कि यह राष्ट्रपति और भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है।
परिवादी को मानसिक प्रताड़ना हुई
यह भी आरोप लगाया कि ये राष्ट्रीय प्रतीकों का प्रयोग अपना व्यापार बढ़ाने के लिए कर रहे हैं जबकि उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। आरोपियों का यह कृत्य अनुचित और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान है। इससे परिवादी की भावनाएं आहत हुईं हैं। साथ ही मानसिक प्रताड़ना भी हुई है।