फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against five including lady doctor and her husband for cheating and blackmailing

दुष्कर्म मामले में महिला चिकित्सक के पति समेत पांच पर धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज

Tue, 24 Nov 2020 04:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Nov 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
case filed against five including lady doctor and her husband for cheating and blackmailing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में रहने वाली महिला ने विशेषखंड निवासी महिला चिकित्सक डॉ. निकिता वरुण अग्रवाल, उनके पति वरुण अग्रवाल, सास शशि अग्रवाल, देवर तरुण अग्रवाल व एक अन्य पर धोखाधड़ी व ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


इसमें चिकित्सक के पति वरुण अग्रवाल पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने व उसे वायरल करने की धमकी देकर संपत्ति हड़प कर जाने का भी आरोप है। डीसीपी पूर्वी ने इस मामले की जांच गोमतीनगर एसीपी श्वेता श्रीवास्तव को सौंपी थी। आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक, पीड़िता के पति विदेश में नौकरी करते हैं। डॉ. निकिता ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद मेसेंजर पर चैटिंग शुरू की। इसी दौरान उनके पति वरुण ने भी उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वरुण ने चैटिंग शुरू कर दी। आरोप है कि वरुण ने उससे दोस्ती करने के बाद कई स्थानों पर मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान उन्होंने उसे नशीली दवा खिला दी। अचेतावस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया। वरुण ने उसकी वीडियो व फोटो भी बनाई। कुछ दिनों बाद वरुण उसके अश्लील वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद वरुण ने उसके एटीएम कार्ड, बैंक के चेकबुक व संपत्तियों के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। 

 

वरुण ने खाते से रकम निकाल मां के खाते में डाली 

पीडि़ता के मुताबिक, वरुण ने साजिश कर उसके खाते से रकम निकाल कर अपनी मां शशि अग्रवाल के खाते में जमा करा दी। वहीं संपत्ति भी शशि अग्रवाल के नाम स्थानांतरित करवा दी। इसके लिए उन्होंने अचेतावस्था में सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया था।

वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर रजिस्ट्री पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। पीड़िता के भाई व मां के बैंक एटीएम, चेकबुक सहित कई दस्तावेज हथिया लिए, जिसके जरिए नकदी खाते से निकाल ली।

पूरे परिवार ने रची साजिश

पीड़िता का आरोप है कि इस साजिश में पूरा परिवार शामिल था। सभी ने मिलकर उसकी दो लग्जरी कार हड़पकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर शारदानगर एलडीए कॉलोनी निवासी दिग्विजय शुक्ला और अकबरनगर निवासी फैजान को बेच दी।

आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2152 वर्गफीट की विभवखंड स्थित जमीन को बेच दिया। इसके बदले में उसके खाते में 7 लाख रुपये जमा कराए। जिसे तत्काल वरुण ने अपनी मां शशि के खाते में स्थानांतरित करा दिया। यह सब कुछ अगस्त से 3 नवंबर के बीच हुआ।

पीड़िता के पति ने पुलिस को दी जानकारी
पीड़िता ने पति के लखनऊ पहुंचने पर जानकारी दी। पति ने पूरी जानकारी हासिल करने के बाद उसके साथ डीसीपी पूर्वी चारू निगम से संपर्क किया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक जांच के बाद उच्चाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed