फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against five for murder of businessman in Dostpur Sultanpur.

Sultanpur: ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले कारोबारी की मौत, भाजपा नेता समेत पांच पर केस दर्ज

Wed, 09 Oct 2024 12:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, दोस्तपुर (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Oct 2024 12:14 PM IST
सार

सुल्तानपुर गोसैसिंहपुर बाजार में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी थी। नाराज व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें नहीं खोली।

विज्ञापन
Case filed against five for murder of businessman in Dostpur Sultanpur.
आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और मौके पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के गोसैसिंहपुर बाजार में बुधवार रात जानलेवा हमले में घायल कारोबारी संतराम अग्रहरि की लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले मौत हो गई। रात में ही पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर भाजपा नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कारोबारी की मौत की सूचना बृहस्पतिवार सुबह व्यापारियों को मिली, जिसके बाद उनका आक्रोश बढ़ गया। बाजार में एक भी दुकान नहीं खुली। विवाद न बढ़े, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


कारोबारी संतराम रात 8.30 बजे अपनी फास्टफूड की दुकान से घर जा रहे थे। मोतिगरपुर मोड़ के पास उन्हें बाइक से आए बदमाशों ने घेर लिया था और गोली मार दी। देर रात उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके पूर्व कारोबारी पर हमले के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद करके जाम लगा दिया था। रात करीब 10 बजे एसपी सोमेन बर्मा ने गोसैसिंहपुर पहुंचकर व्यापारियों को समझाया था, जिसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा फैसला, शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसवालों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी; सिर्फ इनकी तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षक हत्याकांड: दहशरे के पहले परिवार से मिलने आ सकते हैं राहुल गांधी, परिवार से की थी फोन पर बात


रात में ही भाजपा नेता अर्जुन पटेल, दीपक पटेल, राज वर्मा, सौरभ वर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को कारोबारी की मौत की सूचना बाजार में आग की तरह फैल गई। व्यापारियों ने बाजार बंद करके विरोध शुरू कर दिया है।

भाजपा किसान मोर्चा के नेता अर्जुन पटेल की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। बाजार में तनाव बढ़ने न पाए, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह के मुताबिक बच्चों के झगड़े के बाद दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ी थी। चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed