फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against congress leader along with five in Lucknow for capturing a land.

Lucknow: कांग्रेस नेता व उसकी पत्नी सहित पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, जमीन कब्जाने का था मामला

Tue, 18 Jul 2023 02:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Jul 2023 02:10 PM IST
सार

जमीन कब्जाने के मामले में कांग्रेस नेता सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में कोर्ट के आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Case filed against congress leader along with five in Lucknow for capturing a land.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस नेता अब्दुल मारूफ खान ने चौक में सब्जी मंडी के पास किराये की दुकान को शत्रु संपत्ति का हिस्सा बताकर उस पर कब्जा कर लिया। इसके जाली दस्तावेज बनाकर अपना बताया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस नेता, उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


चौक थाने में पुरानी सब्जी मंडी निवासी मो. गुलफाम सिराज ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उन्होंने छह हजार वर्ग फीट जमीन खरीदी थी। इसमें मंसूरनगर निवासी मारूफ खान ने एक दुकान किराये पर ले रखी थी। इस पर कब्जा करने के लिए अफसरों से इसे शत्रु संपत्ति का हिस्सा बताकर झूठी शिकायत कर दी। यह शिकायत गलत पाई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में 2009 वाला जादू फिर दोहराना चाहती है कांग्रेस, सूबे की 21 सीटों पर खास फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती : 19 हजार सीटों पर आरक्षण के मुद्दे पर अगली सुनवाई 26 जुलाई को


गुलफाम का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसने दुकान का अपनी पत्नी फौजिया के नाम विक्रयपत्र बना दिया था। इसमें मारूफ, फौजिया के अलावा अबू मो. अदनान, खालिद उमर, मंजर शाहीन खान व अन्य के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed