फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against cheated man in lucknow

प्रेमजाल में फंसाकर नईम बन किया निकाह तो कभी नमन बनकर की शादी, फिर उसके बाद करने लगा ये हरकतें

Mon, 15 Oct 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Oct 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
case filed against cheated man in lucknow

लखनऊ के कृष्णानगर निवासी नईम अहमद ने नाम बदल-बदलकर कई युवतियों को प्रेमजाल में फंसाया। किसी से निकाह किया, तो किसी से शादी रचाई, फिर धर्मपरिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने लगा। लंबे समय से प्रताड़ना व दरिंदगी झेल रही एक महिला ने किसी तरह हिम्मत बंटोरी और नईम और उसके व परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वहीं एक अन्य महिला ने थाने में शिकायत न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। दोनों पीड़ित महिलाओं ने नईम के चंगुल में फंसी कई महिलाओं के नाम उजागर किए हैं। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि आलमबाग इलाके की एक महिला ने कृष्णानगर निवासी नईम अहमद उर्फ नमन जोशी पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी और उसके बाद धर्मपरिवर्तन व गलत काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


साथ ही उसके भाई नसीम, नदीम, पिता बाबू खां और भाभी रिजवाना द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की। मामले में प्रताड़ना, मारपीट, गालीगलौज, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपरिवर्तन के लिए किया प्रताड़ित

case filed against cheated man in lucknow
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
पीड़ित महिला का कहना है कि 2004 में नमन जोशी से उसकी दोस्ती हुई और फिर शादी। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि वह नमन नहीं नईम है। कुछ दिनों बाद नईम और उसके घरवाले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। इनकार किया तो प्रताड़ना मिली।

इस बीच एक बेटे का जन्म हुआ, तो नईम ने मुस्लिम रिवाज से संस्कार करने का दबाव बनाया। धीरे-धीरे नईम का भेद खुला और पता चला कि वह कई युवतियों की जिन्दगी बरबाद कर चुका है। महिला ने आलमबाग व महिला थाने में शिकायत की। इस पर नईम ने गहने छीनकर बेटे के साथ उसे भगा दिया। महिला ने आशा ज्योति केंद्र में गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

नईम के धोखे का शिकार हुई इंदिरा नगर निवासी एक अन्य महिला ने गाजीपुर थाने में तहरीर दी। उसे तहरीर बदलने की सलाह देकर पुलिस ने टरका दिया। पीड़िता ने सीएम से शिकायत की। पति से अलग रह रही महिला का आरोप है कि तीन साल पहले नमन से परिचय हुआ था। उसने खुद को तलाकशुदा बताया।

इधर, पुलिस ने टरका दिया, सीएम से की शिकायत

case filed against cheated man in lucknow
डेमो
आरोप है कि वह महिला व बेटे की वाराणसी ले गया, वहां एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। अश्लील क्लिप बनाई और फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। देहरादून ले गया और धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया।

वहां पिता बाबू खान, भाई नसीम, नदीम, भाभी रिजवाना व शोभी ने भी प्रताड़ित किया। उसे नईम से नईम से निकाह करना पड़ा। महिला का आरोप है कि बेटी से भी दरिंदगी की गई। डर के मारे वह बेटी को अनाथालय छोड़ आई। कुछ दिनों बाद नईम ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। महिला गाजीपुर थाने शिकायत करने गई, जहां से उसे टरका दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed