{"_id":"5c6ba9bfbdec22738f520346","slug":"case-filed-against-advocate-for-commenting-on-pulwama-attack-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील पर मुकदमा, फेसबुक पर उड़ाया मजाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील पर मुकदमा, फेसबुक पर उड़ाया मजाक
Tue, 19 Feb 2019 12:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
बाराबंकी में पुलवामा हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वकील रणधीर सिंह सुमन की आपत्तिजनक टिप्पणी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। देवांश प्रताप समेत शहर के कई वकीलों ने सोमवार को एसपी को पत्र देकर कहा कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।
इस घटना के बाद समाज व देश विरोधी कुछ ताकतें देश की एकता व अखंडता पर प्रहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक अधिवक्ता ने एक समुदाय का मजाक उड़ाया और पुलवामा घटना को एक साजिश करार दे लोगों को उकसाने की कोशिश की। इस पत्र के आधार पर एसपी डॉ. सतीश कुमार ने शहर कोतवाली में आरोपी अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है।

Trending Videos
आतंकी संगठन से की आरएसएस की तुलना
डेमो
वहीं बहराइच में एक युवक ने फेसबुक पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरएसएस खंड प्रमुख की ओर से युवक को नामजद करते हुए जरवलरोड थाने में केस दर्ज कराया गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड प्रमुख अजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर फेसबुक पर संगठन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल होने की सूचना मिली। फेसबुक देखने पर पता चला कि जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरी दक्षिणी निवासी रजी बच्चन ने फेसबुक पर आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कर दी। एसओ नवीन ने बताया कि युवक फरार है।