{"_id":"5eec58a94e5c7b2bfd7f463f","slug":"case-filed-against-a-man-who-abused-mulayam-akhilesh-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम-अखिलेश को फेसबुक पर अपशब्द कहने वाले पर केस, सपा की महिला नेता ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम-अखिलेश को फेसबुक पर अपशब्द कहने वाले पर केस, सपा की महिला नेता ने दी तहरीर
Fri, 19 Jun 2020 11:51 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में राम गहन नाम के व्यक्ति के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार का कहना है कि सपा की नेता शिल्पी चौधरी की तरफ से केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विरामखंड निवासी शिल्पी चौधरी ने बताया कि 16 जून को उन्हें पता चला कि फेसबुक पर राम गहन नाम के व्यक्ति ने मुलायम सिंह यादव, उनके बेटे अखिलेश यादव समेत परिवार की महिलाओं के प्रति अभद्र, आपत्तिजनक व हिंसक टिप्पणी की है। उन्होंने राम गहन की फेसबुक आईडी चेक की तो पता चला कि उसने खुद को भाजपा कार्यकर्ता लिखा था।
बकौल शिल्पी चौधरी, सपा के संरक्षक व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उनके परिवार की महिलाओं के प्रति शाब्दिक व लैंगिक हिंसा से भरे शब्दों ने उन्हें व समाज के अन्य लोगों को आहत किया है। एक महिला के तौर पर उनके मन में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। उन्होंने पुलिस से राम गहन नाम से फेसबुक आईडी चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की है।