{"_id":"5cfb6041bdec22070c091f76","slug":"case-filed-against-a-man-for-posting-on-chief-minister-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पत्रकार को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पत्रकार को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
Sat, 08 Jun 2019 07:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jun 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल करने के प्रयास करने के आरोप में स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत जगदीश कनोजिया को लखनऊ पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हजरतगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। लखनऊ पुलिस के दो पुलिकर्मियों ने प्रशांत को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक प्रशांत ने मुख्यमंत्री को लेकर ट्विटर पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारी तत्काल हरकत में आए। देर रात को एसएसपी कलानिधि नैथानी को टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश जारी हुआ।
विज्ञापन
हजरतगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक विकास कुमार ने प्रशांत के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ। क्षेत्राधिकारी हजरतगंज के मुताबिक आरोपी की तलाश में साइबर सेल और थाने की पुलिस लगाई गई थी।
विज्ञापन
मोबाइल फोन नंबर से पाई लोकेशन
क्षेत्राधिकारी हजरतगंज व साइबर सेल केनोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। वहीं जांच अधिकारी वृजेंद्र कुमार मिश्रा को बनाया गया। आरोपी प्रशांत कन्नौजिया की लोकेशन दिल्ली में मिली।
देर रात को साइबर सेल व हजरतगंज थाने टीम दिल्ली के लिएरवाना हो गई। दोपहर में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम उन्हें लेकर लखनऊ आ रही है। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक प्रशांत एक जाने माने न्यूज पोर्टल में वरिष्ठ संवाददाता थे। फिलहाल वह स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं।

सादे कपड़ों में किया गिरफ्तार : पत्नी
गिरफ्तारी के समय प्रशांत की पत्नी जगीशा अरोरा उनके साथ थी, उनके अनुसार उनके घर पर पहुंचे दो लोग सादी वर्दी में थे। उन्होंने खुद को लखनऊ हजरतगंज पुलिस के अधिकारी बताया और गिरफ्तार करते हुए सड़क मार्ग से लखनऊ ले गए। पत्नी का आरोप है कि गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया गया।
‘हिंदी’ और सीएम योगी को अपनी प्रेमी बताती युवती मामले में टिप्पणी पर फंसे प्रशांत
‘इश्क छुपता नहीं छुपाने से योगी जी’, यह टिप्पणी प्रशांत जगदीश कनौजिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से छह जून को पोस्ट की थी। साथ में एक युवती का वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें युवती सीएम यूपी कार्यालय के बाहर खड़ी होकर खुद को योगीजी की प्रेमिका बता रही थी। साथ ही उनके लिए लव लेटर लेकर पहुंची थी। इस वीडियो को प्रशांत के प्रोफाइल से करीब 95 हजार दफा देखा गया तो वहीं इसे करीब चार हजार लाइक और 15 सौ से अधिक रीट्वीट्स भी मिले थे।
प्रशांत ने इससे पहले सीएम योगी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने वालों को जवाब ही प्रकार का जवाब ट्विटर पर दिए जाने पर भी कटाक्षपूर्ण लहजे में लिखा था कि ‘नमस्कार योगी जी, आप लगता है ट्विटर नहीं चला पाते या हिंदी लिखना नहीं आता? कॉपी पेस्ट मार रहे हो बस?’ उनकी इन टिप्पणियों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया।