फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against a man for posting of a picture rahul gandhi on currency note

नोट पर राहुल की फोटो चस्पा कर फेसबुक पर पोस्ट करना पड़ा भारी, केस दर्ज

Thu, 25 Apr 2019 04:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Apr 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
case filed against a man for posting of a picture rahul gandhi on currency note
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय मुद्रा (नोट) पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो प्रदर्शित कर इसे फेसबुक पर पोस्ट करना डालीगंज निवासी चंद्रशेखर को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी तरह पार्टी विशेष की राजनीतिक प्रचार-प्रसार से जुड़ी सामग्री फेसबुक पर पोस्ट किए जाने पर परिवार कल्याण महानिदेशालय के एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में बने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े 23 मामलों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर थानाक्षेत्र में कपड़ा कोठी गणपति वस्त्रालय कासंचालक अपने ग्राहकों को जारी बिल पर्ची को प्रत्याशी विशेष के पक्ष में प्रचार सामग्री की तरह प्रयोग में ला रहा था। वहीं दीपक सिंह की बुलेट के नंबर प्लेट पर नंबर की जगह एक पार्टी काचुनाव निशान रंगा हुआ था

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी आरके चौधरी के खिलाफ दो मामले

case filed against a man for posting of a picture rahul gandhi on currency note
डेमो

आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चल रही है। अन्य मामलों में भी बिना अनुमति दीवार पर प्रचार लेखन करने, मकान पर पार्टी का झंडा, बैनर, पोस्टर लगाने, फायर ब्रिगेड कार्यालय की दीवार पर पोस्टर चस्पा करने, वाहन में अवैध तौर से प्रचार सामग्री ढोने को लेकर मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। 

आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले मोहनलालगंज से कांग्रेस प्रत्याशी आरके चौधरी और एक मोहनलालगंज से ही मानवतावादी समाज पार्टी के प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गौतम से जुड़ा है। इन पर भवन स्वामी की अनुमति के बगैर दीवार पर लेखन करने व निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों के काफिला संग चुनाव प्रचार करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed