पत्नी-बेटे को जहर देने के बाद खुदकुशी करने के मामले में 15 लोगों पर मुकदमा, सुसाइड नोट में मिले नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना के सेक्टर-के निवासी कैफे संचालक विशाल मोदियानी ने परिवार सहित खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पत्नी के सुसाइड नोट के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना संजय राय के मुताबिक, सात मार्च को सेक्टर-के निवासी विशाल मोदियानी ने पत्नी हिमानी और बेटे बकुल को जहर देने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो चौकी प्रभारी बंगला बाजार विनय कुमार तिवारी के हाथ एक डायरी लगी। जिसे हिमानी मोदियानी ने लिखा था।
प्रभारी निरीक्षक संजय राय के मुताबिक डायरी के 12 पन्नों में कर्जदारों के बारे में लिखा गया था। सुसाइड नोट में लिखा था कि वह लोग रकम वापसी का दबाव बना रहे थे। साथ ही कई बार धमकियां भी दे चुके हैं। इन धमकियों के कारण उनको खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
सुसाइड नोट में हैं इन लोगों के नाम
हिमानी ने सुसाइड नोट में भाई विक्रम राजपाल, अमित श्रीवास्तव, बबलू यादव, संजीव, अमित सिंह, सुरजीत, बबलू सिंह, विवेक वर्मा, लवकुश, दशरथ ज्वैलर्स के विशाल, सुधाकर, अनुभव श्रीवास्तव, जमान, जेठ और जेठानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक सुसाइड नोट और डायरी के आधार पर इन 15 लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।