{"_id":"6536d893acddb33f6c057ee8","slug":"case-against-music-teacher-for-forcing-him-to-commit-suicide-lucknow-news-c-13-lko1012-464340-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संगीत शिक्षक के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संगीत शिक्षक के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस
Tue, 24 Oct 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा इलाके में 17 अक्तूबर को ट्रेन से कटकर जान देने वाली छात्रा के पिता ने संगीत शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस पर छात्रा को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।
पारा की रहने वाली किशोरी एक प्राइवेट स्कूल में इंटर की छात्रा था। उसने 17 अक्तूबर को जलालपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। रविवार को छात्रा ने पिता ने स्कूल के संगीत टीचर रोहित सिंह के खिलाफ तालकटोरा थाने में तहरीर दी थी। पिता का आरोप है कि 17 अक्तूबर को शिक्षक ने फोन कर उनकी बेटी को बुलाया था। छात्रा सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली और जलालपुर फाटक पहुंच गई। फिर उसकी मौत की सूचना मिली। पिता का आरोप है कि शिक्षक से प्रताड़ित होकर ही उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।
पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर तालकटोरा अजय कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को पुलिस छात्रा के स्कूल गई थी और वहां कई लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द कार्रवाई की जाएगी। छात्रा व शिक्षक के मोबाइल फोन की डिटेल भी चेक की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन की तो स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा करीब आधे घंटे से वहां टहल रही थी। शायद वह ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। अचानक ट्रेन का हॉर्न सुनकर वह पटरी पर जाकर बैठ गई। छात्रा का इरादा भांपकर कुछ लोग बचाने दौड़े मगर सफलता नहीं मिली।
स्कूल की प्रिंसिपल दीपाली मखीजा ने कहा कि छात्रा के खुदकुशी करने से आहत हूं। उन्होंने बताया कि छात्रा बहुत होनहार थी। वह स्कूल की टॉपर थी। प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता द्वारा संगीत शिक्षक पर लगाए आरोप पर अनभिज्ञता जताई। कहा कि फिर भी यदि पुलिस की जांच में ऐसा कुछ सामने आता है तो वह पुलिस का सहयोग करेंगी और अभिभावकों के साथ खड़ी रहेंगी।