फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case against five for hooliganism at dhaba

Lucknow News: ढाबे पर गुंडागर्दी में पांच के खिलाफ केस

Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case against five for hooliganism at dhaba
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव स्थित ढाबे पर शुक्रवार रात खाना खाने के बाद युवकों ने गुंडागर्दी की थी। खाने का पैसा मांगने पर ढाबा मालिक पर कार चढ़ाकर घायल कर दिया था। ढाबा संचालक की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बीती शुक्रवार रात उज्जवल सोनकर, विपिन सोनकर, आकाश, अभिषेक सोनकर और राजन डिडौली गांव में हाईवे के किनारे स्थित ढाबे पर पहुंचकर खाना खाया। खाना खाने के बाद ढाबा संचालक सुरेश बहादुर सिंह ने युवकों से खाने के पैसे मांगे तो विवाद शुरू कर दिया। कार चालकों ने ढाबे के मालिक पर कार चढ़ा दी थी। इसी दौरान कार के चालक ने काफी देर तक स्टंट भी किया। इसमें आरोपियों का एक साथी भी घायल हो गया था।
विज्ञापन


ढाबा मालिक की तहरीर पर पांचों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार चालक उज्जवल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। शेष चार आरोपी फरार हैं। हरचंदपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि ढाबा मालिक की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed