फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case against corrupt and clumsy 31 electricity workers

भ्रष्ट और लापरवाह 31 बिजली कार्मिकों के खिलाफ चलेगा मुकदमा, अभियोजन को मंजूरी

Fri, 07 Jun 2019 12:09 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 07 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
case against corrupt and clumsy 31 electricity workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने 31 कार्मिकों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दी है। इन कार्मिकों के खिलाफ उपभोक्ताओं के उत्पीड़न व भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच लंबित है। प्रबंधन ने ऐसे मामलों में समयबद्ध तरीके से कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जांच को जानबूझ कर दबाने या सतर्कता जांच को लटकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने इन कार्मिकों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है। वे गुरुवार को विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभाग में चल रही जांचों को समयबद्ध तरीके से पूरा करके दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन ने करंट से मौत, बिलों में हेराफेरी, आय से अधिक संपत्ति, घूस लेने, सामानों का ब्योरा गलत दर्ज करना, बिजली चोरी कराना और लापरवाही बरतने में दोषी पाए गए इन कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा ऊर्जा मंत्री के निर्देश हैं कि विभागीय कार्य में पारदर्शिता व उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हर हाल में हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इनके खिलाफ दी गई अभियोजन को मंजूरी

  • विद्युत दुर्घटना : सहायक अभियंता विवेक कुमार, शशिवेंद्र एवं अवर अभियंता संजय कुमार गुप्ता, अखिलेश चंद्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश यादव और प्रदीप राय।
  • घूसखोरी : सहायक अभियंता रमेश चंद्र एवं अवर अभियंता रोहताश प्रसाद, योगेश कुमार, बृजेश कुमार, रामकृत वर्मा, अरविंद कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, सुभाष कश्यप और स्टेनो कम टेंडर लिपिक विजय कुमार श्रीवास्तव।
  • सामग्री की त्रुटिपूर्ण इंट्री : अधीक्षण अभियंता गुरुदेव सिंह, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार जैन, सहायक अभियंता रघुनंदन लाल व उप मुख्य लेखाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह।
  • बिलिंग में हेराफेरी : सहायक अभियंता आफताब अहमद।
  • बिजली चोरी : सहायक अभियंता अजय शर्मा।
  • राजस्व हानि एवं लापरवाही : अधिशासी अभियंता लल्लन राम,, राकेश कुमार गुप्ता, लिपिक शफातउल्ला खान, अवर अभियंता दिनेश कुमार और राजेंद्र अवस्थी।
  • आय से अधिक संपत्ति : अधीक्षण अभियंता मनमोहन सरन, अधिशासी अभियंता रिशिपाल सिंह व अवर अभियंता दीपेश सक्सेना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed